Skip to main content

BSEB Bihar Board 10th result 2020:




BSEB Bihar Board 10th result 2020: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के नतीजे इसी महीने हो सकते हैं जारी


बिहार बोर्ड का 10वीं का रिजल्ट इसी माह अर्थात मई में ही संभावित है। क्योंकि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन तेजी से किया जा रहा है। पटना में तो काफी कॉपियों का मूल्यांकन हो भी गया है। शुक्रवार को 12 केन्द्रों पर 23 हजार 231 उत्तरपुस्तिकाओं की जांच की गई। अब जिले में 83 हजार 367 उत्तरपुस्तिकाओं की जांच बची है। बिहार बोर्ड एक सप्ताह में कापियों का मूल्यांकन पूरी हो जाने का लक्ष्य लेकर चल रहा है।

गौरतलब है कि बुधवार से कॉपियों का मूल्यांकन शुरू हुआ है। मूल्यांकन के साथ-साथ टेबुलाइजेशन भी चल रहा है। कॉपियों के मूल्यांकन के बाद टॉपर का फिजिकल वेरिफिकेशन होगा और उनका साक्षात्कार भी होगा, तब जाकर रिजल्ट जारी किया जाएगा।फिजिकल वेरिफिकेशन और साक्षात्कार वीडियो कॉफ्रेंसिग के जरिए होगा। बोर्ड के अनुसार इस प्रक्रिया में भी थोड़ा वक्त लगेगा। ऐसे में 15 मई के बाद कभी भी रिजल्ट निकल सकता है। पटना जिला शिक्षा कार्यालय के अनुसार कई विषयों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। जिन विषयों का मूल्यांकन समाप्त हो गया है, उसकी जानकारी बोर्ड को भेजी जा चुकी है। बोर्ड को कई जिलों और केन्द्रों से शिक्षकों की कमी की जानकारी मिली है। ऐसे में बोर्ड ने हड़ताल से वापस आए योग्य शिक्षकों को कापी मूल्यांकन में लगाने का निर्देश दिया है, हालांकि इसमें बर्खास्त या निलंबित शिक्षक शामिल नहीं होंगे। हड़ताल से वापस आए शिक्षकों को मूल्यांकन में लगाने से मूल्यांकन कार्य में तेजी आएगीञ हालांकि कुछ केन्द्रों से शिक्षकों को सर्दी-जुकाम की होने के वजह से लौटा दिया गया।

लॉकडाउन से हुई देरी

गौरतलब है कि 31 मार्च से मूल्यांकन कार्य बाधित है। इस तरह 35 दिनों के अंतराल के बाद कॉपी का मूल्यांकन शुरू हुआ है। चूकिं स्कूल बंद हैं इसलिए मूल्यांकन अधिक से अधिक जगह में करने के लिए खा गया है ताकि सोशल डिस्टेंस का पालन हो।

यहाँ देखें रिजल्ट आने पर।


Comments

Popular posts from this blog

किशनगंज में कोरोना मरीज की संख्या बढ्ने से मचा हाहाकार।

किशनगंज में 8 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, बिहार में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या 646 हुई बिहार में रविवार को 17 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार पटना में 3, गया में 2, अरवल में 3, अररिया में 1 और किशनगंज में 8 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। बिहार में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 646 हो गई है। बिहार के कुल 38 में से 37 जिलों में कोरोना का प्रभाव हो गया। वर्तमान में सिर्फ जमुई ही एकमात्र ऐसा जिला है जहां अबतक एक भी कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला है। राज्य में कुल 31 हजार 552 सैम्पलों की हुई जांच वहीं, विभाग के अनुसार शनिवार तक राज्य में कुल 31 हजार 552 सैम्पलों की जांच की जा चुकी है। इनमें 25 हज़ार से ज्यादा मरीज कोरोना निगेटिव पाए गए है। बिहार में कोरोना के एक्टिव मरीज की संख्या वर्तमान में 262 है। स्वास्थ्य होने वाले राज्य के टॉप 10 जिले बक्सर में 54, मुंगेर में 43, रोहतास में 40,  नालन्दा में 35, सीवान में 26,  कैमूर में 25, पटना में 21, गोपालगंज में 17, भोजपुर में 10 और बेगूसराय में 8 कोरोना पॉजिटव मरीज स्वस्थ होकर अपने घर ल...

भरतीय रेलवे IRCTC कल से टिकट बूकिग प्रक्रिया को शुरु करेगा।

  भारतीय रेलवे ने ऑनलाइन बुकिंग कल, 11 मई, 2020  को शाम 4 बजे से शुरू कर दी हैं और आप केवल IRCTC की वेबसाइट पर ही आँनलाइन बुक कर सकेंगे  IRCTC ने कल से ट्रेन टिकट बुकिंग की पेशकश को जारी किया है।  भारत में  कल से ट्रेन सेवा शुरू कर दी जाएगी शुरू  में 15 जोड़ी ट्रेनों को मंगलवार से चलाया जाएगा।   इन ट्रेनों को नई दिल्ली स्टेशन से देश के 15 महत्वपूर्ण शहरों को जोड़ने वाली विशेष ट्रेनों के रूप में चलाया जाएगा विषय IRCTC भारतीय रेलवे भारतीय रेलवे  ने रविवार को घोषणा की है कि  वह 12 मई, 2020 से शुरू होने वाले ट्रेन यात्रियों के लिए धीरे-धीरे ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की योजना बना रही है। ट्रेन सेवा शुरू में 15 जोड़ी ट्रेनों के साथ या मंगलवार से 30 यात्राओं के साथ शुरू होगी। आरक्षण के लिए ऑनलाइन बुकिंग कल, 11 मई, 2020 को शाम 4 बजे से शुरू होगी और केवल IRCTC की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी, रेल मंत्रालय ने एक बयान में कहा। इन ट्रेनों को नई दिल्ली स्टेशन से देश के 15 महत्वपूर्ण शहरों को जोड़ने वाली विशेष ट्रेनों के रूप में चलाया जाएगा।  ये...