किशनगंज में 8 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, बिहार में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या 646 हुई बिहार में रविवार को 17 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार पटना में 3, गया में 2, अरवल में 3, अररिया में 1 और किशनगंज में 8 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। बिहार में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 646 हो गई है। बिहार के कुल 38 में से 37 जिलों में कोरोना का प्रभाव हो गया। वर्तमान में सिर्फ जमुई ही एकमात्र ऐसा जिला है जहां अबतक एक भी कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला है। राज्य में कुल 31 हजार 552 सैम्पलों की हुई जांच वहीं, विभाग के अनुसार शनिवार तक राज्य में कुल 31 हजार 552 सैम्पलों की जांच की जा चुकी है। इनमें 25 हज़ार से ज्यादा मरीज कोरोना निगेटिव पाए गए है। बिहार में कोरोना के एक्टिव मरीज की संख्या वर्तमान में 262 है। स्वास्थ्य होने वाले राज्य के टॉप 10 जिले बक्सर में 54, मुंगेर में 43, रोहतास में 40, नालन्दा में 35, सीवान में 26, कैमूर में 25, पटना में 21, गोपालगंज में 17, भोजपुर में 10 और बेगूसराय में 8 कोरोना पॉजिटव मरीज स्वस्थ होकर अपने घर ल...
BSEB Bihar Board 10th result 2020: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के नतीजे इसी महीने हो सकते हैं जारी बिहार बोर्ड का 10वीं का रिजल्ट इसी माह अर्थात मई में ही संभावित है। क्योंकि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन तेजी से किया जा रहा है। पटना में तो काफी कॉपियों का मूल्यांकन हो भी गया है। शुक्रवार को 12 केन्द्रों पर 23 हजार 231 उत्तरपुस्तिकाओं की जांच की गई। अब जिले में 83 हजार 367 उत्तरपुस्तिकाओं की जांच बची है। बिहार बोर्ड एक सप्ताह में कापियों का मूल्यांकन पूरी हो जाने का लक्ष्य लेकर चल रहा है। गौरतलब है कि बुधवार से कॉपियों का मूल्यांकन शुरू हुआ है। मूल्यांकन के साथ-साथ टेबुलाइजेशन भी चल रहा है। कॉपियों के मूल्यांकन के बाद टॉपर का फिजिकल वेरिफिकेशन होगा और उनका साक्षात्कार भी होगा, तब जाकर रिजल्ट जारी किया जाएगा।फिजिकल वेरिफिकेशन और साक्षात्कार वीडियो कॉफ्रेंसिग के जरिए होगा। बोर्ड के अनुसार इस प्रक्रिया में भी थोड़ा वक्त लगेगा। ऐसे में 15 मई के बाद कभी भी रिजल्ट निकल सकता है। पटना जिला शिक्षा कार्यालय के अनुसार कई विषयों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। जिन विषयों का मूल्यांकन समाप्त हो गया है...